लाइव न्यूज़ :

खचाखच भरे अमेरिकी विमान में रिकॉर्ड संख्या में यात्री सवार थे

By भाषा | Updated: August 21, 2021 18:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 अगस्त (एपी) अमेरिका की वायु सेना ने बताया कि अफगानिस्तान के शरणार्थियों से खचाखच भरे जिस मालवाहक (कार्गो) विमान की तस्वीर व्यापक रूप से सोशल मीडिया पर चर्चित रही उसमें सवार होने वाले लोगों की संख्या पहले की गयी गिनती से कहीं अधिक 823 रही। यह इस विमान में यात्रियों की संख्या के लिहाज से एक रिकॉर्ड है। एयर मोबिलिटी कमांड ने शुक्रवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सी-17 विमान गत रविवार को जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से रवाना हुआ था तो उसमें सवार लोगों की संख्या शुरू में 640 जोड़ी गयी। लेकिन तब लोगों की गोदी में बैठे बच्चों की संख्या अनजाने में नहीं गिनी जा सकी थी। बयान में कहा गया कि 823 यात्रियों की यह संख्या सी-17 विमान के लिए रिकॉर्ड है। काबुल पर तालिबान के कब्जा करने के बाद विमान ने उड़ान भरी थी, जब हजारों अफगान तथा विदेशी लोग किसी तरह विमानों से उड़ान भरने की चाह में हवाई अड्डे पर पहुंच रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट