लाइव न्यूज़ :

उत्तर कैरोलाइना में पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति को गोली मारी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 09:57 IST

Open in App

रेलीग (अमेरिका), 21 नवंबर (एपी) अमेरिका के उत्तर कैरोलाइना राज्य में एक पुलिस अधिकारी ने किसी व्यक्ति के एक घर में घुसने की कोशिश करने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक शख्स को गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गयी।

ग्रीन्सबोरो पुलिस द्वारा जारी एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, गोली लगने से ग्रीन्सबोरो के 29 वर्षीय जोसेफ थॉमस ली लोपेज की मौत हो गयी। लोपेज को गोली मारने वाले अधिकारी का नाम अभी बताया नहीं गया है।

‘द न्यूज एंड रिकॉर्ड’ की खबर के अनुसार, अधिकारी एक घर में रात करीब साढ़े दस बजे किसी व्यक्ति के घुसने की कोशिश करने की सूचना पर कार्रवाई कर रहे थे तभी उनका सामना फोन करने वाले व्यक्ति के घर के पीछे छिपे लोपेज से हुआ।

पुलिस ने समाचार विज्ञप्ति में बताया, ‘‘लोपेज का सामना करते हुए एक अधिकारी ने उस पर गोली चलायी।’’ उत्तर कैरोलाइना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन गोलीबारी की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा