लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के नेवाडा में टीकाकरण के लिये एक व्यक्ति ने जीता 10 लाख डॉलर का ईनाम

By भाषा | Updated: August 27, 2021 12:33 IST

Open in App

लास वेगास (अमेरिका), 27 अगस्त (एपी) लास वेगास के एक व्यक्ति ने आठ सप्ताह के कोरोना वायरस टीकाकरण जैकपॉट कार्यक्रम में बृहस्ततिवार को 10 लाख अमेरिकी डॉलर का ईनाम अपने नाम किया। नेवाडा के गवर्नर स्टीव सिसोलैक ने कोविड-19 टीकों के प्रति उत्साह पैदा करने के लिये यह कार्यक्रम शुरू किया था। लास वेगास कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया। वैक्स नेवाडा डेज नामक यह कार्यक्रम 17 जून को शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के लिये संघीय कोरोना वायरस राहत कोष से 50 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान किये गए थे। राज्य के स्वास्थ्य आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को कार्यक्रम खत्म होने तक टीका लगवाने वालों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!