भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि इंडियानापोलिस गोलीबारी में उसकी भतीजी भी घायल हुई

By भाषा | Published: April 16, 2021 04:21 PM2021-04-16T16:21:59+5:302021-04-16T16:21:59+5:30

A person of Indian origin said that his niece was also injured in the Indianapolis shootout | भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि इंडियानापोलिस गोलीबारी में उसकी भतीजी भी घायल हुई

भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि इंडियानापोलिस गोलीबारी में उसकी भतीजी भी घायल हुई

न्यूयॉर्क, 16 अप्रैल भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने कहा कि अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर के फेडएक्स में गोलीबारी की घटना में घायल हुए लोगों में उसकी भतीजी भी शामिल है। खबरों के मुताबिक इसमें आठ लोगों की मौत हुई थी।

इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

भारतीय मूल की लड़की अपनी कार में चालक सीट पर बैठी थी तभी गोलीबारी शुरू हो गई। यह जानकारी उसके चाचा परमिंदर सिंह ने स्थानीय समाचार चैनल ‘डब्ल्यूटीटीवी’ को दी।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं घर में सोया था तभी उसका फोन आया। उसने बताया कि फेडएक्स में गोलीबारी चल रही है। इसलिए वह ब्राउंसबर्ग चली गई।’’

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में वह घायल हो गई। सिंह ने कहा, ‘‘उसके बायें हाथ में गोली लगी। वह ठीक है और अभी अस्पताल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A person of Indian origin said that his niece was also injured in the Indianapolis shootout

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे