लाइव न्यूज़ :

ताड़ के पेड़ ने बचायी चार मंजिला इमारत से गिरने वाली बच्ची की जान

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:13 IST

Open in App

मियामी (अमेरिका), एक दिसंबर (एपी) अमेरिका के मियामी में एक इमारत की चौथी मंजिल की खिड़की से गिरी बच्ची की जान ताड़ के पेड़ के कारण बच गई।

मियामी के दमकल और बचाव विभाग के कैप्टन इग्नैशियस कैरोल ने बताया कि इमारत के बाहर ताड़ के एक पेड़ के कारण बच्ची की जान बच गयी। बच्ची सोमवार तड़के इमारत की खिड़की से नीचे गिरी, लेकिन पेड़ के कारण उसके गिरने की गति धीमी हो गई और वह झाड़ियों में जाकर गिरी।

कैरोल ने ‘डब्ल्यूपीएलजी’ टेलीविजन चैनल को बताया कि मियामी के लिटिल हवाना में घटनास्थल पर जब बचाव टीम पहुंची, तो बच्ची को उसका एक रिश्तेदार गोद में लिए हुए था और बच्ची रो रही थी। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मियामी पुलिस के कमांडर फ्रेडी क्रूज ने बताया कि जांच अधिकारी पता लगा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में बच्ची इमारत से नीचे गिरी और मामले में उसके अभिभावकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर