लाइव न्यूज़ :

लॉस एंजिलिस में यहूदियों पर हमला करने के मामले में एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 23, 2021 09:13 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) , 23 मई (एपी) लॉस एंजिलिस पुलिस ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक रेस्तरां के बाहर फलस्तीन समर्थक समूह द्वारा यहूदी लोगों पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि संदिग्ध को घातक हथियार से हमला करने के संदेह में लॉस एंजिलिस शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक घर से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। उसे यूएस मार्शल सर्विस कार्य बल की मदद से पकड़ा गया।

बयान में कहा गया, ‘‘यह शख्स उन लोगों पर हमला करने के मुख्य संदिग्धों में से एक है जो मंगलवार 18 मई को लॉस एंजिलिस के मिड-सिटी इलाके में शाम को एक रेस्तरां के बाहर मौजूद थे।’’

यह हिंसा उस समय हुई थी, जब फलस्तीनी झंडे लेकर जा रही कारों का एक काफिला उस रेस्तरां के पास रुका, जहां लोग बाहर रखी मेजों पर खाना खा रहे थे। इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि काफिले में शामिल लोगों ने बोतलें फेंकीं और ‘‘यहूदियों की मौत’’ तथा ‘‘फलस्तीन को मुक्त करो’’ के नारे लगाए।

उन्होंने बताया कि काफिले में शामिल लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए तथा पूछने लगे कि यहूदी कौन है। दो लोगों ने बताया कि वे यहूदी हैं, जिसके बाद हिंसा शुरू हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां