लाइव न्यूज़ :

उ.कोरियाई राजनयिक मलेशिया से संबंध टूटने के बाद देश छोड़ने की तैयारी में

By भाषा | Updated: March 21, 2021 12:40 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 21 मार्च (एपी) मलेशिया में उत्तर कोरिया के राजनयिकों ने अपना दूतावास खाली कर दिया और वे रविवार को देश छोड़ने के लिए तैयार हैं।

उत्तर कोरिया और मलेशिया ने उत्तर कोरिया के एक संदिग्ध अपराधी को अमेरिका प्रत्यर्पित करने को लेकर आपसी कूटनीतिक संबंधों को खत्म कर दिया है जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

वहीं कुआलालंपुर में दूतावास से उत्तर कोरिया का ध्वज हटा लिया गया है। राजनयिक और उनके परिवार दो बसों में सवार होकर हवाईअड्डे पहुंचे जहां उन्हें शंघाई जाने वाले एक विमान में बैठते देखा गया।

गौरतलब है कि कुआलांलपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई की 2017 में हुई हत्या के बाद से उत्तर कोरिया और मलेशिया के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं। मलेशिया ने उत्तर कोरिया के एक नागरिक को धनशोधन के आरोपों में अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया था जिसके दो दिन बाद गुस्साए उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को मलेशिया से कूटनीतिक संबंध तोड़ने की घोषणा की थी। मलेशिया ने इस फैसले की निंदा की और उत्तर कोरियाई राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब