लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कंटेनर के पास हुई फायरिंग, पैर में लगीं गोलियां, खतरे से बाहर

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2022 18:38 IST

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान कथित तौर पर उनके लॉन्ग मार्च कंटेनर के पास गोली लगने से घायल हो गए। अज्ञात हमलवार के द्वारा गोलियां चलाई गईं। फिलहाल इमरान खान खतरे से बाहर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीटीआई के नेता इमरान इस्माइल ने बताया है कि पार्टी प्रमुख के पैर में "तीन से चार" गोलियां लगी हैंपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने घटना की पुष्टि की गोलीबारी में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री में के अलावा पीटीआई के फैसल जावेद भी घायल हुए हैं

इस्लामाबाद:पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। इस हमले में गोली लगने से इमरान खान घायल हो गए हैं। पीटीआई के नेता इमरान इस्माइल ने बताया है कि पार्टी प्रमुख के पैर में "तीन से चार" गोलियां लगी हैं। उन पर अज्ञात हमलावर ने गोलियां चलाई और वह घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला।

पार्टी नेता फवाद चौधरी ने घटना की पुष्टि की है कि वजीराबाद में आज (गुरुवार) लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान के पैर में "लक्षित हमले" में गोली लगी थी। इस गोलीबारी में फैसल जावेद भी घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद, इमरान खान को कंटेनर से बुलेटप्रूफ वाहन में स्थानांतरित कर दिया गया।

पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि बदमाशों ने इमरान खान पर एके-47 से गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि यह एक 'लक्षित हमला' था। पूर्व मंत्री असद उमर के अनुसार, इमरान खान को लाहौर ले जाया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा।

पीटीआई सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष इमरान खान पर "कायराना हमले" के खिलाफ लिबर्टी चौक में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पीटीआई लाहौर के अध्यक्ष शेख इम्तियाज महमूद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और लोग तुरंत लिबर्टी चौक पहुंचें।

जियो न्यूज के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर हमले की निंदा की है और आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह को पाकिस्तान में पुलिस महानिरीक्षक और पंजाब के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगने का आदेश दिया है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट