लाइव न्यूज़ :

आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को मिल सकती है मदद, इस्लामाबाद पहुंची आईएमएफ की टीम के साथ बैठक हुई शुरू

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 15:29 IST

इस समय पाकिस्तान आर्थिक संकट के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान के हालातों पर आईएमएफ प्रतिनिधि ने कहा कि 31 जनवरी से 9 फरवरी तक टीम पाकिस्तान के हालातों की समीक्षा करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में आर्थिक संकट के निजात दिलाने के लिए IMF कर रही बैठक।IMF ने पाकिस्तान की मदद के लिए बढ़ाए हाथ। वर्तमान समय में पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले 270 रुपये पहुंच गया है।

इस्लामाबाद: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जल्द राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ मदद के लिए पाकिस्तान पहुंच गया है। मंगलवार को पाकिस्तान के साथ आईएमएफ की बैठक हो रही है। 7 बिलियन अमरीकी डॉलर की सुविधा देने तैयारी में आईएमएफ बैठक कर रहा है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस बैठक में पाकिस्तान देश के लिए आईएमएफ की सभी शर्तों को मान सकता है। इस समय पाकिस्तान आर्थिक संकट के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान के हालातों पर आईएमएफ प्रतिनिधि ने कहा कि 31 जनवरी से 9 फरवरी तक टीम पाकिस्तान के हालातों की समीक्षा करेगी। 

इससे पहले साल 2019 में पाकिस्तान ने 6 बिलियन अमरीकी डॉलर के कार्यक्रम में प्रवेश किया था, लेकिन बाद में यह बढ़कर 7 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। जानकारी के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष बाकी बचे 1.8 अरब डॉलर को जारी कर देगा। 

डॉलर के मुकाबले निचले स्तर पर पाकिस्तानी रुपया

आजादी के बाद से पाकिस्तान वर्तमान में सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश की जनता दाने-दाने के लिए तरस रही है। पेट्रोल, डीजल से लेकर सभी घरेलू चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा 270 रुपये पहुंच गई है। ये एक ऐतिहासिक उछाल है। ऐसे में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ देश को इस संकट से निकले के लिए तमाम कोशिशों में जुटे हुए हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानInternational Monetary Fundशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?