लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः टेक्सास के मॉल में गोलीबारी में 9 लोगों की मौत व 7 घायल; हमलावर भी मारा गया, घटना का भयावह वीडियो भी आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2023 09:47 IST

पुलिस विभाग ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि एलन इलाके का एक पुलिस अधिकारी पास ही मौजूद था और उसे दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर घटना की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया।

वाशिंगटनः अमेरिका के टेक्सास प्रांत में डलास शहर के एलन प्रीमियम मॉल में एक बंदूकधारी ने गोलियां चलाईं जिसमें 9 लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। वहीं पुलिस की कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। एलन पुलिस विभाग ने ट्विटर पर इस बाबत बयान भी जारी किया है। शहर के पुलिस प्रमुख ब्रायन हार्वे ने बताया कि गोलीबारी में संदिग्ध भी मारा गया। पुलिस का कहना है कि उसने इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया।

हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनमें बच्चे भी शामिल हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने एक पुलिस अधिकारी तथा मॉल के एक सुरक्षाकर्मी को जमीन पर बेसुध पड़े देखा। एलन पुलिस ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में कहा कि नौ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। डलास इलाके के ‘मेडिकल सिटी हेल्थकेयर’ अस्पताल ने बताया कि पांच से 61 वर्ष के बीच के आठ लोगों का उपचार हो रहा है।

सोशल मीडिया में घटना से कथित तौर पर संबंधित वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिनमें एक व्यक्ति मॉल के बाहर गाड़ी से उतरता दिखाई दे रहा है और अचानक उसने लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस विभाग ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि एलन इलाके का एक पुलिस अधिकारी पास ही मौजूद था और उसे दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर घटना की सूचना मिली।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की और हमलावर को ढेर कर दिया। इसके बाद उसने अन्य पुलिसकर्मियों को भेजे जाने का अनुरोध किया। एलन दमकल विभाग ने नौ लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। मॉल के बाहर फुटपाथों पर बिखरे खून को देखा जा सकता था और लाशों को ढकने वाली सफेद चादर।

 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट