लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में सूअर फार्म में आग लगने से 55,000 पशुओं की मौत होने की आशंका

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:19 IST

Open in App

बर्लिन, एक अप्रैल (एपी) उत्तर-पूर्वी जर्मनी में एक सूअर प्रजनन केंद्र में आग लगने से 55,000 से अधिक पशुओं की मौत हो जाने की आशंका है। केंद्र के संचालक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संचालक के प्रवक्ता ने जर्मन संवाद एजेंसी डीपीए को बताया कि उत्तर-पूर्वी जर्मनी में स्थित अल्ट टेलिन स्थित केंद्र में आग मंगलवार को लगी और जल्दी ही यह केंद्र के उन हिस्सों में भी फैल गयी जहां पशुओं को रखा गया था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रवक्ता के अनुसार आग में 55,000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी और करीब 1,300 जानवरों को ही बचाया जा सका।

यह केंद्र अपनी तरह के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है और बुधवार को लोगों ने इस घटना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी "पशुओं पर अत्याचार बंद करो" जैसे नारे लगा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी