लाइव न्यूज़ :

काहिरा में दर्दनाक हादसाः चर्च में आग लगने से 15 बच्चों सहित 41 लोगों की मौत, प्रत्यक्षदर्शियों ने कही ये बात

By भाषा | Updated: August 15, 2022 07:41 IST

स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्दुल-गफर ने एक बयान में कहा कि घायलों में से दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 12 अन्य का अब भी इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक बयान के अनुसार, आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अबू सेफीन चर्च में लगी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस समय इमारत के अंदर कई बच्चे थे।आग लगने पर चर्च में धुआं भर गया और कई फंसे लोग बचने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूद गए, जबकि कई घुटन की वजह से मर गए।

काहिरा, 15 अगस्त (एपी) मिस्र की राजधानी काहिरा के एक चर्च में रविवार सुबह प्रार्थना के दौरान आग लगने से 15 बच्चों सहित कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मार्टायर अबु सेफीन चर्च में आग लगने के बाद अंदर बहुत तेजी से काला धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई। आग से बचने की कोशिश में कई लोग ऊपर की मंजिलों से नीचे कूद गए।

अबु बिशोय नामक एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘दम घुट रहा था। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। सभी लोगों ने दम तोड़ दिया।’’ आग में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार पुलिस कर्मी शामिल हैं। पुलिस के एक बयान के अनुसार, आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अबू सेफीन चर्च में लगी। बयान के मुताबिक, आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है और शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है।

कॉप्टिक चर्च ने स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए हताहतों की संख्या के बारे में सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस समय इमारत के अंदर कई बच्चे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, आग लगने पर चर्च में धुआं भर गया और कई फंसे लोग बचने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूद गए, जबकि कई घुटन की वजह से मर गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जबकि एम्बुलेंस के जरिये हताहतों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस द्वितीय के साथ फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। अल-सिसी ने फेसबुक पर कहा, ‘‘मैं इस दुखद हादसे पर नजर रखे हुए हूं। मैंने संबंधित एजेंसियों और संस्थानों से् सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है।’’ स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया।

मंत्रालय ने हालांकि मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी। स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्दुल-गफर ने एक बयान में कहा कि घायलों में से दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 12 अन्य का अब भी इलाज चल रहा है। गृह मंत्रालय ने बताया कि उसे स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे एक रिपोर्ट मिली थी कि इमारत की दूसरी मंजिल में एक एयर कंडीशनर में आग लग गई है। 

टॅग्स :Cairo
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री मोदी ने मिस्त्र की 'अल-हकीम' मस्जिद का किया दौरा, देखें तस्वीरें

विश्व2016 EgyptAir Crash: कॉकपिट में पायलट के सिगरेट जलाने के कारण हुआ था हादसा, जांच में सामने आई बात

विश्वपूर्व तानाशाह शासक रहे कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी के बेटे अल-सादी गद्दाफी रिहा

विश्वमिस्र में बस पलटने से 12 लोगों की मौत

विश्वकाबुल में ताजा हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा