लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 4,000 नए मामले

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:24 IST

Open in App

सियोल, 24 नवंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में कोविड-19 महामारी के दस्तक देने के बाद पहली बार एक दिन में संक्रमण के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हाल के सप्ताह में अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सामाजिक दूरी के नियमों में छूट दी गई थी।

कोरिया बीमारी नियंत्रण व रोकथाम एजेंसी ने बताया कि बुधवार को सामने आए 4,116 नए मामलों में से ज्यादातर राजधानी सियोल और इसके आसपास के इलाकों से सामने आए हैं, जहां अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की संख्या में वृद्धि के बीच आईसीयू की कमी की आशंका पैदा हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 3,363 हो गई। उच्च टीकाकरण दर के बीच सामाजिक दूरी नियमों में ढील देने के बाद दक्षिण कोरिया उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां संक्रमण के मामले और अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या में वृद्धि हो रही है। अमेरिका में ‘थैंक्सगिविंग’ छुट्टी सप्हांत से पहले मामले बढ़ रहे हैं, वहीं ऑस्ट्रिया में सोमवार को बड़ा लॉकडाउन लगा दिया गया और यूरोप में भी संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है।

दक्षिण कोरिया में अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में सामाजिक दूरी नियमों में ढील दी और सोमवार को विद्यालयों को पूरी तरह से खोल दिया। इन कदमों को देश ने महामारी पूर्व काल जैसी सामान्य स्थिति की तरफ कदम बढ़ाना करार दिया था। लेकिन स्वास्थ्यकर्मी अब संक्रमण के मामलों और मौत के आंकड़ों में वृद्धि का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर