लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में एक नौका में आग लगने से 36 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:40 IST

Open in App

ढाका, 24 दिसंबर दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार को सुगंधा नदी पर जा रही तीन मंजिला नौका में आग लगने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई, वहीं कम से कम 200 अन्य झुलस गए। नौका में कुल 500 लोग सवार थे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह आग, बारगुना जा रही नौका एमवी अभिजन-10 के इंजन कक्ष में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार तड़के तीन बजे लगी। यह नौका ढाका से रवाना हुई थी।

‘द ढाका ट्रिब्यून’ ने अपनी एक खबर में कहा, ‘‘अधिकारियों ने झलकथी में सुगंधा नदी पर जा रही नौका से जले हुए कम से कम 36 शव बरामद किए हैं। यह स्थान राजधानी ढाका से 250 किलोमीटर दक्षिण में है।’’

खबर में नौका प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों के हवाले से बताया गया कि घटना में कम से कम 200 लोग झुलस गए हैं और स्थानीय अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

झलकथी के उपायुक्त जौहर अली ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के झुलसने के कारण मृतक संख्या बढ़ सकती है। जली हुई नौका से बचावकर्ताओं ने अब तक 36 शव निकाले हैं।

बीडीन्यूज24डाटकॉम ने अपनी खबर में अग्निसेवा नियंत्रण कक्ष के हवाले से बताया कि 72 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नौका में आग लगने के बाद लोग जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। दुर्घटना में बचे लोगों ने बताया कि नौका लोगों से भरी हुई थी।

बारिशाल दमकल सेवा के उप निदेशक कमालउद्दीन भुइयां ने बताया कि आग नौका के इंजन कक्ष में लगने का संदेह है।

अग्नि सेवा नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा,‘‘ सूचना मिलने पर बारिशाल मंडल दमकल सेवा एवं नागरिक रक्षा के उप निदेशक कमालउद्दीन भुइयां की अगुवाई में 15 अग्निशमन वाहन तीन बजकर 50 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचे और पांच बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पाया गया।’’

समाचारपत्र डेली स्टार ने घटना में बाल बाल बचे व्यक्ति सैदुर रहमान के हवाले से अपनी खबर में बताया,‘‘ तड़के तीन बजे नौका के इंजन कक्ष में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते इसने पूरी नौका को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान नौका गबखान पुल के पास पहुंच रही थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘ नौका में बच्चों और बुजुर्गों सहित 500 यात्री सवार थे। इनमें से कई नदी में कूद गए और उन्होंने अपनी जान बचाई।’’

रहमान ने कहा,‘‘ कुछ जलने की गंध आने पर मैं वीआईपी केबिन से बाहर आया और देखा कि वहां आग लगी है। इसके बाद मैं, मेरी पत्नी और मेरा साला नदी में कूद गए और हमने तैर कर अपनी जान बचाई।’’

आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना