लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कोविड-19 के 303 नये मामले सामने आये: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:02 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 11 अप्रैल नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 303 नये मामले सामने आये जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 280,028 हो गए। यह जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी।

देश में संक्रमण से अभी तक 3,040 मरीजों की मौत होने की सूचना है।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘नेपाल में पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के के 303 नये मामले सामने आये हैं।’’

पिछले कुछ महीनों से नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बहुत कम मामले सामने आ रहे थे लेकिन पिछले एक सप्ताह से मामले बढ़ रहे हैं। नये मामले रविवार को 3,125 जांच के बाद सामने आये।

मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 280,028 हो गए हैं, जिसमें 3,040 मौतें शामिल हैं।

रविवार तक नेपाल की कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.9 प्रतिशत है जो दक्षेस देशों में सबसे अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि पूरे नेपाल में अलग-अलग पृथकवास केंद्रों में 2,961 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल मामलों में से 274,027 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 3,040 लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात