लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी बारिश से मची तबाही, 27 लोगों की मौत, कई घर गिरे

By भाषा | Updated: March 9, 2020 15:29 IST

पाकिस्तान मौसम विभाग ने रविवार को प्रांत के दूर-दराज इलाकों में फिर से गरज के साथ बारिश होने और ओले पड़ने का अनुमान जताया था। खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है जिससे अचानक बाढ़ आने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले छह दिनों से पाकिस्तान में हो रही मूसलाधार बारिश, कई जगह बाढ़ के बाद भूस्खलनबारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 27 लोग गंवा चुके हैं जान

पेशावरः पाकिस्तान के उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा सोमवार को 27 पर पहुंच गया। मीडिया में आई एक खबर में ये आंकड़े सामने आए हैं। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकरण (पीडीएमएम) के अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में 87 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और मूसलाधार बारिश से पूरे प्रांत में मची तबाही के बाद प्रांतीय सरकार ने मौसमी आपदा घोषित कर दी है। खबर में बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 27 पर पहुंच गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के स्वात, मरदान और चारसड्डा जिलों में लोग हताहत हुए हैं।

ज्यादातर मामले छत ढहने की घचटनाओं से जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान मौसम विभाग ने रविवार को प्रांत के दूर-दराज इलाकों में फिर से गरज के साथ बारिश होने और ओले पड़ने का अनुमान जताया था। खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है जिससे अचानक बाढ़ आने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

छह दिनों से हो रही बारिश बनी आफत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही। गुरुवार को बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी और आठ घायल हो गए थे। ज्यादातर घटनाएं छत गिरने के कारण हुई थी। सभी मौतें खैबर पख्तूनख्वा इलाके की हैं। पहली घटना में तख्तबाई तहसील में सुबह घर की छत गिरने से एक मजदूर के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना में मजदूर की पत्नी और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। छत गिरने की दूसरी घटना में कुदरत अबाद गांव में आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई। घटना में एक महिला और दो अन्य बच्चे भी घायल हो गए। पीडीएमए अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को तहसील मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पीडीएमए अधिकारी ने कहा कि देर रात स्वात जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बारिश के कारण तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। पीडीएमए और ‘बचाव 1122’ अधिकारी अलर्ट पर हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानबाढ़भूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?