लाइव न्यूज़ :

हांगकांग: विरोध प्रदर्शनों को लेकर वीडियो अपलोड करने वाले 210 यूट्यूब चैनल किए गए बंद

By भाषा | Updated: August 23, 2019 19:56 IST

गूगल के सुरक्षा खतरा विश्लेषण समूह के शेन हंटले ने ऑनलाइन पोस्ट में लिखा, ‘‘हमने यूट्यूब पर 210 चैनलों को निष्क्रिय किया है क्योंकि हमनें पाया कि ये चैनल समन्यवित आधार पर हांगकांग में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर वीडियो अपलोड कर रहे थें।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के खिलाफ अभियान का सहयोग कर रहे दौ सौ से ज्यादा यूट्यूब बंद कर दिए गए हैं।हाल में चीन की सरकार ने फेसबुक और ट्विटर पर लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को हवा देने और शहर में अस्थिरता पैदा करने के आरोप लगाए थे।

यूट्यूब ने गुरुवार को कहा कि उसने हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के खिलाफ अभियान का समन्वय कर रहे 210 चैनल बंद कर दिए। गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब चीन सरकार ने हाल में फेसबुक और ट्विटर पर लोकतंत्र समर्थकआंदोलन को हवा देने और शहर में अस्थिरता पैदा करने के आरोप लगाए हैं।

गूगल के सुरक्षा खतरा विश्लेषण समूह के शेन हंटले ने ऑनलाइन पोस्ट में लिखा, ‘‘हमने यूट्यूब पर 210 चैनलों को निष्क्रिय किया है क्योंकि हमनें पाया कि ये चैनल समन्यवित आधार पर हांगकांग में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर वीडियो अपलोड कर रहे थें।’’ 

हंटले की यह खोज फेसबुक और ट्विटर की ओर से चीन को लेकर घोषित अवलोकन को पुख्ता करती है। फेसबुक ने सोमवार को घोषणा की थी कि उन्होंने लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन को प्रभावित करने के लिए समन्यवित प्रयास कर रहे 1,000 सक्रिय अकाउंट निलंबित किए हैं। 

वहीं, ट्विटर ने बताया कि किसी संभावित नुकसान से बचने के लिए उसने 2,00,000 आकंउट बंद किए हैं। फेसबुक ने कहा कि कुछ पोस्ट में हांगकांग के प्रदर्शनों को लेकर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही थी और उनकी तुलना आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट से की जा रही थी। कुछ ने इन्हें ‘‘तिलचट्टा’’ कहा था और कुछ ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनकारियों की योजना गुलेल से लोगों की हत्या करने की है।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गयू ट्यूबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेVIDEO: 10 रुपये का पेट्रोल और 500 का नोट, देखकर हंसी नहीं रुकेगी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेVIDEO: पड़ोस की भाभी को इंप्रेस करने के चक्कर में!, चाचा ने किया जबर्दस्त डांस, देखें वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट