लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन के चलते 20 करोड़ लोग पलायन कर सकते हैं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:39 IST

Open in App

बार्सिलोना, 13 सितंबर (एपी) विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि वैश्विक उत्सर्जन कम करने के लिये तत्काल कदम नहीं उठाए गए और विकास के अंतराल को नहीं पाटा गया तो जलवायु परिवर्तन के चलते अगले तीन दशक में 20 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों को छोड़ सकते हैं, जिससे प्रवासियों के हॉटस्पॉट बन सकते हैं।

'ग्राउंड्सवेल' की रिपोर्ट का दूसरा हिस्सा सोमवार को प्रकाशित किया गया। इसमें बताया गया है कि कैसे धीमी गति से शुरू होने वाले जलवायु परिवर्तन के प्रभाव जैसे पानी की कमी, घटती फसल उत्पादकता और बढ़ते समुद्र के स्तर से लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं।

रिपोर्ट में 2050 तक ''जलवायु प्रवासियों'' के रूप में तीन अलग-अलग परिदृश्यों के तहत जलवायु कार्रवाई और विकास के अलग-अलग पहलुओं का वर्णन किया गया है।

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगले दशक के भीतर प्रवासी हॉटस्पॉट प्रकट हो सकते हैं और 2050 तक इनकी संख्या में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसमें कहा गया कि 20 करोड़ से अधिक लोग जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां