लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोरोना वायरस के 20 नए मामले, टीका लगवा चुका भारतीय नागरिक भी संक्रमितों में शामिल

By भाषा | Updated: April 12, 2021 08:38 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 12 अप्रैल कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लगवा चुका 23 वर्षीय भारतीय नागरिक सिंगापुर में सामने आए संक्रमण के 20 नए मामलों में से स्थानीय आधार पर संक्रमण का एकमात्र मामला है।

यह भारतीय नागरिक यहां कार्य करने के परमिट के साथ रह रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सचेत किया है कि टीकाकरण के बाद भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नागरिक सात अप्रैल को ‘पूल’ (लोगों के एक समूह के नमूने मिलाकर की गई जांच) जांच में संक्रमित पाया गया था। उसके संक्रमित होने की पुष्टि आठ अप्रैल को हुई, जिसके बाद उसे तत्काल पृथक-वास में रखा गया और नौ अप्रैल को उसकी अलग से जांच की गई। दूसरी जांच के परिणाम में भी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसे राष्ट्रीय संक्रामक रोग केंद्र ले जाया गया।

यह कामगारों की डॉर्मटॉरी (रहने के स्थान) में 28 फरवरी के बाद सामने आया संक्रमण का पहला मामला है। इससे पहले विदेशी कर्मियों के निवास की इस प्रकार की सुविधाओं में पिछले साल संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए थे।

मीडिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया, ‘‘यह मामला याद दिलाता है कि जो लोग टीका लगवा चुके हैं, वे भी संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन टीका लक्षण युक्त संक्रमण को रोकने में प्रभावी है।’’

सिंगापुर में अब तक 60,653 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 13 लोगों को रविवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और अब तक कुल 60,320 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 58 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और एक मरीज आईसीयू में है। इसके अलावा, 230 मरीज सामुदायिक केंद्रों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सिंगापुर में संक्रमण के कारण 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमित पाए गए 15 अन्य लोगों की अन्य कारणों से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात