लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:26 IST

Open in App

काबुल, 31 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। एक प्रांतीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक प्रवक्ता असदुल्ला दौलतजई ने बताया कि दोनों दुर्घटनाएं अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पूर्वी नंगरहार प्रांत को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर लगमन प्रांत में हुईं। उन्होंने बताया कि करघई जिले में शनिवार सुबह दो वाहनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात उसी इलाके में राजमार्ग पर एक मिनी बस और कार की टक्कर में आठ अन्य लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। दौलतजई ने कहा कि हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने बच्चे हताहत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए लगमन और नंगरहार प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर