लाइव न्यूज़ :

डीएसीए के तहत 2020 तक 171 नए आवेदकों को मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 10:39 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), पांच जनवरी (एपी) अमेरिकी सरकार ने सोमवार को एक अदालत में दाखिल एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि 170 से अधिक नए आवेदकों को बाल्यकाल में आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई स्थगित करने की योजना (डीएसीए) के कार्यक्रम के तहत मंजूरी दी गई है और ये मंजूरी पाने वाले ये पहले कुछ नए लोगों में शामिल हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नाबालिग अवस्था में, बिना वैध दस्तावेजों के, देश में दाखिल हुए अप्रवासियों को निर्वासन से बचाने के लिए इस योजना (डीएसीए) को जारी किया था।

‘होमलैंड सिक्योरिटी’ विभाग द्वारा ब्रकुलिन संघीय अदालत में दाखिल की गई एक रिपोर्ट के अनुसार 14 नवम्बर से 2020 के अंत तक 171 नए आवेदकों को मंजूरी दी गई और 121 आवेदकों को मंजूरी देने से मना किया गया , जबकि 369 आवेदन रद्द कर दिए गए। कुल 2713 आवेदन दाखिल किए गए थे।

अमेरिका के जिला न्यायाधीश निकोलस गरौफिस ने संघीय सरकार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करने को कहा था, जिसमें कहा जाए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डीएसीए को खत्म करने से पहले जारी नियमों के तहत आवेदकों को स्वीकार किया जाएगा।

अमेरिका की शीर्ष अदालत ने जून में कहा था कि जिस तरह से ट्रंप ने कार्यक्रम को बंद किया, यह संघीय कानून का उल्लंघन है, लेकिन ‘होमलैंड सिक्योरिटी’ मंत्री चैड वोल्फ ने कहा था कि प्रशासन नए आवेदन स्वीकार करेगा और उन्हें एक साल की बजाय दो साल की मंजूरी देगा।

उल्लेखनीय है कि डीएसीए कर्यक्रम के तहत करीब 6,40,000 लोग पंजीकृत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा