लाइव न्यूज़ :

नाव डूबने से 14 रोहिंग्या लोगों की मौत, 70 लोगों को बचाया; कई लापता

By भाषा | Updated: February 11, 2020 12:48 IST

मछली पकड़ने वाली नौका पर करीब 130 लोग सवार थे। यह नौका बंगाल की खाड़ी से मलेशिया की ओर जा रही थी।

Open in App

दक्षिण बांग्लादेश के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव मंगलवार सुबह डूब गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई और 70 लोगों को बचा लिया गया। हालांकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

मछली पकड़ने वाली नौका पर करीब 130 लोग सवार थे। यह नौका बंगाल की खाड़ी से मलेशिया की ओर जा रही थी। तटरक्षक बल के प्रवक्ता हमिदुल इस्लाम ने बताया कि 70 लोगों को बचा लिया गया है। म्यामां में 2017 में सैन्य कार्रवाई से घबराकर भागे 7,00,000 से अधिक रोहिंग्या लोग बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे थे।

कॉक्स बाजार में स्थित शरणार्थी शिविरों से ये लोग मलेशिया जाने वाली नौका पर सवार हुए थे। इस्लाम ने बताया कि दो नौकाएं मलेशिया की ओर जा रही थीं, शरणार्थी इन्हीं पर सवार थे। उन्होंने बताया, ‘‘डूबी हुई एक नौकी मिली है। इस पर सवार ज्यादातर लोग कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर से थे। दूसरी नौका का कोई पता नहीं लगा है। हम तलाश कर रहे हैं।’’

तटरक्षक कमांडर नईम उल हक ने बताया, ‘‘अब तक 14 शव मिले हैं, 70 लोगों को बचाया गया।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को तस्करों ने अपनी बातों में फंसाया था। नवंबर से मार्च के बीच समुद्र शांत रहता है और मछली पकड़ने की छोटी नौकाएं भी इसमें उतर सकती हैं, ऐसे में तस्करी बढ़ जाती है।

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा