लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भारत से आए मालवाहक पोत के चालक दल के 14 सदस्य संक्रमित

By भाषा | Updated: May 5, 2021 10:00 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, पांच मई दक्षिण अफ्रीका में भारत से आए मालवाहक पोत के चालक दल के 14 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह मालवाहक पोत भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन आया। दक्षिण अफ्रीका की ‘ट्रांसनेट नेशनल पोर्ट अथॉरिटी’ ने इस बात की जानकारी दी।

ट्रांसनेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मालवाहक जहाज पर तैनात एक चीफ इंजीनियर की मौत कोविड-19 से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

रविवार को यह जहाज डरबन पहुंचा, जिसके बाद चालक दल के सभी 14 सदस्यों की जांच की गयी जिसमें सभी संक्रमित पाए गए। चालक दल के सभी सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

ट्रांसनेट ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा," पूरे जहाज को पृथक-वास में रखा गया है और किसी को भी जहाज से बाहर जाने अथवा प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी है। यह कंपनी की जिम्मेदारी है कि इस पोत के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जाए।"

बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि पोत पर कम से कम 200 कर्मचारी काम कर रहे थे और रविवार शाम से ही जहाज से करीब तीन हजार टन चावल उतारने का काम किया जा रहा था। चावल 50-50 किलोग्राम की बोरियों में भरा हुआ था।

इस खबर के कारण आशंका पैदा हो गई है कि भारत में कोरोना वायरस की भयावह लहर के लिए जिम्मेदार वायरस का बी.1.617 स्वरूप दक्षिण अफ्रीका में भी पहुंच चुका है।

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जहाज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाली सीधी उड़ानों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!