लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 3, 2021 12:03 IST

Open in App

होल्टविले (कैलिफोर्निया, अमेरिका), तीन मार्च (एपी) कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर मंगलवार तड़के एक एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गयी और कई शव सड़क के पार पड़े देखे गये। एसयूवी में 25 लोग सवार थे। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

अधिकारी मामले की मानव तस्करी के पहलू को लेकर जांच भी कर रहे हैं।

मैक्सिको के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर मैक्सिको के हैं।

पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तब कुछ यात्री वाहन को निकालने की कोशिश कर रहे थे और कुछ लोग सड़क किनारे मैदान में छानबीन कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रेलर का सामने का किनारा एसयूवी के बायीं ओर लगा था और दो खाली ट्रेलर उसके पीछे जुड़े थे।

कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के प्रमुख उमर वाटसन ने बताया कि पुलिस ने 12 लोग मृत पाये। एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई।

मैक्सिको के विदेश विभाग में उत्तर अमेरिकी मामलों के निदेशक रॉबर्टो वेलासको ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर घटना की पुष्टि की और बताया कि मरने वालों में कम से कम 10 लोग मैक्सिको से हैं। हालांकि किसी की पहचान नहीं बतायी गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण का पता लगाया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने सारे लोग वाहन में क्यों सवार थे जबकि उसमें सिर्फ आठ लोगों के बैठने की जगह थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर