चीन में बस दुर्घटना में 13 की मौत, 47 घायल
By भाषा | Published: July 26, 2021 09:19 PM2021-07-26T21:19:15+5:302021-07-26T21:19:15+5:30
(के जे एम वर्मा)
बीजिंग, 26 जुलाई उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में सोमवार को एक यात्री बस के राजमार्ग पर पलट जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बस में 63 लोग सवार थे।
बस पिंगलियांग के जिंगचुआन काउंटी में राजमार्ग पर पलट गई।
लोक सुरक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना की जांच की निगरानी करने के लिए एक कार्य दल को घटनास्थल पर भेजा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।