लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 126 साल पुराने मंदिर को मरम्मत के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला गया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:01 IST

Open in App

लाहौर, 29 जनवरी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 126 साल पुराने एक शिव मंदिर को मरम्मत कार्य के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है और इसका प्रशासनिक नियंत्रण एक स्थानीय हिंदू संगठन को सौंप दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की देखभाल करने वाले एवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीबीपी) ने कहा कि उसने हाल ही में देश भर के दर्जनों मंदिरों का पुनरुद्धार किया है।

ईटीबीपी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने पीटीआई-भाषा को बताया "हैदराबाद में स्थित 126 साल पुराना शिव मंदिर, जिसे गोस्वामी पुरषोत्तम घर निहाल घर के नाम से भी जाना जाता है, पुनर्निर्मित किया गया है । मंदिर में और अधिक क्षेत्र को भी शामिल किया गया है, ताकि हिंदू श्रद्धालु अपने धार्मिक अनुष्ठानों का उचित ढंग से आयोजन कर सकें।"

उन्होंने बताया कि मंदिर का प्रशासनिक नियंत्रण एक स्थानीय हिंदू संगठन को दिया गया है।

हाशमी ने कहा, "राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष चैला राम ने ईटीपीबी के अध्यक्ष डॉ. आमेर अहमद से मंदिर परिसर में उसके आसपास के क्षेत्र को शामिल करने का अनुरोध किया था, ताकि हिंदू आसानी से वहां भ्रमण कर सकें और अपने अनुष्ठान कर सकें।"

उन्होंने कहा कि हाल ही में पुनर्निर्मित किए गए अन्य मंदिरों में सियालकोट का 1000 साल पुराना शावला तेजा मंदिर भी शामिल है।

उन्होंने कहा, "पेशावर में मंदिरों का मरम्मत कार्य चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर