लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कराची में धमाका, 12 लोगों की मौत, कई लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2021 17:11 IST

खबर के मुताबिक इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए, जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ICU में भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे13 लोगों के घायल होने की खबर, कुछ हालत गंभीरनाले से गैस लीक होने की वजह से हुआ धमाका: पुलिस

कराची:पाकिस्तान के कराची शहर के शेरशाह पाराचा चौक इलाके में शनिवार की दोपहर एक इमारत में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में कई लोगों के घायल हुए हैं। साथ ही अभी लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें पुलिस और बचाव दल के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बचाव दल के द्वारा धमाके में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विस्फोट सीवेज सिस्टम में हुआ जिससे बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि फिर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

नाले से गैस लीक होने की वजह से हुआ धमाका

रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट कराची के बंदरगाह शहर के शेरशाह इलाके में एक बैंक की इमारत के नीचे नाले में हुआ था। पुलिस के मुताबिक यह धमाका नाले से गैस लीक होने की वजह से हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गैस किस कारण लीक हुआ, लेकिन विस्फोटक विशेषज्ञों की एक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

13 लोगों के घायल होने की खबर, कुछ गंभीर रूप हुए घायल

खबर के मुताबिक इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की वजह से पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और पास में खड़ा एक वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शहर में कई सीवेज चैनलों को ढक दिया गया है। इनमें ज्यादातर अवैध रूप से बनाए गए हैं।

टॅग्स :Karachibomb blastपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना