धार्मिक स्वतंत्रता मामले में दुनिया के ये 12 देश है सबसे खराब- अमेरिका, लिस्ट में चीन-पाकिस्तान भी हैं शामिल, विशेष चिंता वाले संगठनों का भी किया जिक्र

By भाषा | Published: December 3, 2022 05:40 PM2022-12-03T17:40:04+5:302022-12-03T17:50:01+5:30

यही नहीं मामले में बोलते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा अल्जीरिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोमोरोसा और वियतनाम को भी धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में शामिल रहने या उसे बर्दाश्त करने के लिए विशेष निगरानी वाली सूची में रखने की जानकारी भी दी गई है।

12 countries world worst in terms of religious freedom says America China-Pakistan also listed org. special concern named | धार्मिक स्वतंत्रता मामले में दुनिया के ये 12 देश है सबसे खराब- अमेरिका, लिस्ट में चीन-पाकिस्तान भी हैं शामिल, विशेष चिंता वाले संगठनों का भी किया जिक्र

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsअमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता मामले में ‘‘विशेष चिंता वाले देश’’ की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के नाम भी शामिल है। यही नहीं यूएस ने ‘‘विशेष चिंता वाले संगठन’’ के नाम भी बताए है।

वाशिंगटन डीसी:अमेरिका ने चीन, पाकिस्तान और म्यांमा समेत 12 देशों को वहां की धार्मिक स्वतंत्रता की मौजूदा स्थिति को लेकर ‘‘विशेष चिंता वाले देश’’ घोषित किया है। 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने क्या कहा है

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को इस बाबत घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया भर में सरकारें तथा सरकार से इतर तत्व लोगों का उनकी आस्थाओं के आधार पर उत्पीड़न करते हैं, उन्हें धमकाते हैं, जेल में डाल देते हैं और यहां तक कि लोगों की हत्या कर दी जाती है। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि कुछ उदाहरणों में, वे राजनीतिक लाभ के अवसरों का फायदा उठाने के लिए लोगों की धर्म या आस्था की स्वतंत्रता का गला घोंटते हैं। ब्लिंकन ने कहा कि ये कार्रवाइयां विभाजन पैदा करती हैं, आर्थिक सुरक्षा को कमजोर करती हैं और राजनीतिक स्थिरता एवं शांति को खतरा पैदा करती हैं तथा अमेरिका इन दुर्व्यवहारों का समर्थन नहीं करेगा। 

‘‘विशेष चिंता वाले देश’’ में ये देश है शामिल

मामले में ब्लिंकन ने कहा, ‘‘आज, मैं म्यांमा, चीन, क्यूबा, एरिट्रिया, ईरान, निकारागुआ, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में शामिल होने के लिए अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता कानून 1998 के तहत विशेष चिंता वाले देश घोषित कर रहा हूं।’’ 

इस पर ब्लिंकन ने आगे कहा कि अल्जीरिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोमोरोसा और वियतनाम को भी धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में शामिल रहने या उसे बर्दाश्त करने के लिए विशेष निगरानी वाली सूची में रखने की जानकारी दी गई है। 

 ‘‘विशेष चिंता वाले संगठन’ के रूप में इनका है नाम शामिल

यही नहीं अमेरिका ने अल-शबाब, बोको हराम, हयात तहरीर अल-शाम, हूथीस, आईएसआईएस-ग्रेटर सहारा, आईएसआईएस-वेस्ट अफ्रीका, जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमिन, तालिबान और वैगनर समूह को भी मध्य अफ्रीकी गणराज्य में उनकी कार्रवाइयों के आधार पर ‘‘विशेष चिंता वाले संगठन’ के रूप में चिह्नित किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के हर देश में धार्मिक स्वतंत्रता या आस्था की स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रखेगा। 

Web Title: 12 countries world worst in terms of religious freedom says America China-Pakistan also listed org. special concern named

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे