लाइव न्यूज़ :

इजराइलः इस्लामी काल, सोने के सिक्कों का खजाना मिला, 425 सिक्के मिले, 1100 साल पहले अब्बासिद काल के

By भाषा | Updated: August 24, 2020 17:22 IST

देश के पुरातत्वविदों-लियात नादाव-जिव और एली हद्दाद ने एक संयुक्त बयान में कहा कि खुदाई में 425 सिक्के मिले हैं जो पूरी तरह सोने से बने हैं। इनमें से अधिकतर लगभग 1,100 साल पहले अब्बासिद काल के सिक्के हैं। यह एक ‘‘अत्यंत दुर्लभ’’ खोज है।

Open in App
ठळक मुद्देखुदाई में सोने के सिक्कों की छोटी ‘क्लिपिंग’ भी मिली हैं जिनका इस्तेमाल छोटी मुद्रा के रूप में किया जाता होगा।अब्बासिद खलीफा के स्वर्णिम युग के रूप में माना जाता है और जिसका अधिकांश दक्षिण-पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका पर नियंत्रण था।

यरुशलमःइजराइल के पुरातत्वविदों ने सोमवार को घोषणा की कि हाल में उन्हें यवन शहर के पास रक्षित संपत्ति की खुदाई के दौरान शुरुआती इस्लामी काल के सोने के सिक्कों का खजाना मिला है।

देश के पुरातत्वविदों-लियात नादाव-जिव और एली हद्दाद ने एक संयुक्त बयान में कहा कि खुदाई में 425 सिक्के मिले हैं जो पूरी तरह सोने से बने हैं। इनमें से अधिकतर लगभग 1,100 साल पहले अब्बासिद काल के सिक्के हैं। यह एक ‘‘अत्यंत दुर्लभ’’ खोज है।

उन्होंने कहा कि सिक्कों के इस खजाने की खोज युवा स्वयंसेवियों ने की है। खुदाई में सोने के सिक्कों की छोटी ‘क्लिपिंग’ भी मिली हैं जिनका इस्तेमाल छोटी मुद्रा के रूप में किया जाता होगा। सिक्का विशेषज्ञ रॉबर्ट कूल ने कहा कि प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि सिक्के नौवीं शताब्दी के अंतिम काल से हैं जिसे अब्बासिद खलीफा के स्वर्णिम युग के रूप में माना जाता है और जिसका अधिकांश दक्षिण-पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका पर नियंत्रण था।

ट्रंप के पश्चिम एशिया शांति प्रस्ताव पर जोर देने के लिए पोम्पियो इजराइल पहुंचे

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अरब-इजराइल शांति संबंधी ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को इजराइल पहुंचे। पोम्पियो ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से यरुशलम में उनके कार्यालय में मुलाकात की। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों नेता इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हाल ही में घोषित ऐतिहासिक समझौते पर चर्चा करेंगे।

राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए हुए इस समझौते में अमेरिका ने मध्यस्थता की है। दोनों के ईरान और चीन पर भी चर्चा करने की उम्मीद है। इस समझौते को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति की एक प्रमुख उपलब्धि माना जा रहा है। इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका, इजराइल और यूएई ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए समझौते की घोषणा की।

पोम्पियो अपनी इस यात्रा के दौरान सरकार में नेतन्याहू के साथी और अन्य मंत्रियों से भी मिलेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री इजराइल के बाद सूडान, यूएई और बहरीन की भी यात्रा करेंगे। पोम्पियो के आगमन से पहले इजराइली सेना ने कहा कि उसने सोमवार सुबह गाजा पट्टी में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूसंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा