लाइव न्यूज़ :

शिकागो में 10 भारतीय-अमेरिकी स्थानीय चुनाव में उम्मीदवार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 11:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो अप्रैल शिकागो में स्थानीय चुनाव में एक शीर्ष चिकित्सक समेत करीब 10 भारतवंशी अमेरिकी हिस्सा ले रहे हैं जो राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने की समुदाय की आकांक्षा को दर्शाता है।

शिकागो में स्थानीय चुनाव में हिस्सा ले रहे भारतवंशी अमेरिकियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

समुदाय के नेता जितेंद्र दिगनवकर मेनी टाउनशिप हाइवे कमिश्नर के पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

‘एसोसिएशन ऑफ फिजीशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एएपीआई) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश रेड्डी ओक ब्रुक में ट्रस्टी सीट के लिए उम्मीदवार हैं। यह शहर शिकागो लूप के 15 मील पश्चिम में है।

निमिष जानी शैचम्बर्ग टाउनशिप के ट्रस्टी पद के लिए खड़े हुए हैं जबकि सैयद हुसैनी हनोवर पार्क टाउनशिप के ट्रस्ट्री की दौड़ में हैं। मितेश शाह मेनी टाउनशिप के क्लर्क पद की दौड़ में हैं।

इस चुनाव में भारतीय मूल की पांच महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं जो कि सीधे तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से प्रभावित बतायी जाती हैं।

वासवी चाक्का नेपरविले सिटी काउंसिल के लिए चुनाव लड़ रही हैं, जबकि मेहगाना बंसल व्हीटलैंड टाउनशिप ट्रस्टी के पद की दौड़ में हैं। वहीं, श्वेता बेर अरोड़ा टेंथ वार्ड आल्डेरमन का चुनाव लड़ रही हैं। सुपना जैन और सबा हैदर डिस्ट्रिक्ट 204 स्कूल बोर्ड का चुनाव लड़ रही हैं।

दिगनवकर ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘यह पहली बार है जब इतनी अधिक संख्या में भारतीय मूल के लोग शिकागो में चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। समुदाय की सेवा करने का अब हमारा समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर