लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ की दरियादिली, 'अखिलेश यादव' की बेटी की शादी के लिए दिए 2 लाख, डीएम ने बताई पूरी कहानी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 18, 2020 16:31 IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े पुराने कार्यकर्ता 'अखिलेश यादव' की बेटी की शादी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना मांगे आर्थिक मदद की। कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने यूपी सरकार से बेटी की शादी के लिए किसी तरह की कोई मदद नहीं मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे17 मार्च 2020 को कार्यकर्ता अखिलेश यादव के पास डीएम कार्यालय से मैसेज पहुंचा। जिसमें दो लाख रुपये आर्थिक मदद की बात लिखी थी।कार्यकर्ता अखिलेश यादव गोरखपुर के सदर क्षेत्र में स्थित अकोलोहिया गांव के रहने वाले हैं। बीजेपी से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े पुराने कार्यकर्ता 'अखिलेश यादव' की बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है। गोरखपुर के रहने वाले अखिलेश यादव पिछले 25 सालों से बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता अखिलेश यादव का सीएम योगी आदित्यनाथ से पुराना परिचय है। अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए अखिलेश यादव कुछ दिनों पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। जिसके बाद डीएम की ओर से जानकारी दी गई है कि सीएम योगी ने शादी के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। 

9 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया था शादी का न्यौता 

9 फरवरी 2020 को सीएम योगी का खोराबार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का उद्घाटन कार्यक्रम था। अखिलेश यादव कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय करने की जानकारी दी। अखिलेश ने सीएम योगी को बताया कि उनकी बेटी अंजली का 3 मई को तिलक है और  17 मई को शादी है। इसके बाद दूसरे दिन अखिलेश ने गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी से मुलाकात की और बेटी की शादी का न्योता दिया। सीएम योगी ने इसे स्वीकार कर लिया था। 

कार्यकर्ता अखिलेश यादव गोरखपुर के सदर क्षेत्र में स्थित अकोलोहिया गांव के रहने वाले हैं। बीजेपी से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाते हैं। सीएम योगी भी अखिलेश  यादव को बखूबी जानते हैं। 

17 मार्च को डीएम ने दो लाख रुपये आर्थिक मदद की दी जानकारी 

17 मार्च 2020 को कार्यकर्ता अखिलेश यादव के पास डीएम कार्यालय से मैसेज पहुंचा। जिसमें दो लाख रुपये आर्थिक मदद की बात लिखी थी। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने अखिलेश को बताया कि सीएम ने उनकी बेटी की शादी के लिए  दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। निर्धन योजना के तहत यह चेक उन्हें विधायक विपिन सिंह मुहैया कराएंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथगोरखपुरउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'