लाइव न्यूज़ :

8 अरब हो जाएगी आज दुनिया की आबादी पर कम हो रही वैश्विक जनसंख्या की वृद्धि दर, एक अरब बढ़ने में लगे 12 साल

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2022 07:41 IST

वैश्विक जनसंख्या आज 8 अरब को पार कर जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 1950 के बाद वैश्विक जनसंख्या की वृद्धि दर की ये सबसे धीमी गति है। वहीं, भारत जनसंख्या के मामले में 2023 में चीन को पीछे छोड़ देगा।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक जनसंख्या 2030 तक 8.5 अरब और 2050 तक 9.7 अरब तक पहुंच जाएगी।यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 1950 के बाद वैश्विक जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है।वैश्विक जनसंख्या के 7 से 8 अरब तक पहुंचने में 12 साल लगे जबकि 9 अरब होने में 15 साल लगेंगे।

नई दिल्ली: दुनिया की आबादी आज 8 अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े के अनुसार यह अनुमान जताया गया है। ऐसे में मानव विकास के इतिहास में पहली बार धरती पर इंसानों की इतनी बड़ी संख्या मौजूद होगी। संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 तक 8.5 बिलिनय (अरब) और 2050 तक 9.7 अरब तक पहुंच जाएगी। साल 2100 तक ये आंकड़ा 10.4 अरब तक पहुंच सकता है।

1950 के बाद सबसे धीमी गति से बढ़ रही जनसंख्या

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावित रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1950 के बाद वैश्विक जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई। 

रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक पहुंचने में 12 साल लगे जबकि अब इसके 8 से 9 अरब तक पहुंचने में करीब 15 साल लगेंगे। ऐसे में दुनिया की आबादी 2037 तक 9 अरब पहुंच सकेगी। यह दर्शाता है कि वैश्विक जनसंख्या के वृद्धि दर में कमी आ रही है। 

साल 2022 में एशिया में दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र रहे- पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया जहां 2.3 अरब की आबादी है। वहीं, मध्य और दक्षिणी एशिया में 2.1 अरब लोग हैं। इन क्षेत्रों में 1.4 अरब से अधिक की आबादी के साथ चीन और भारत सबसे आबादी वाले देश हैं।

2023 में भारत बन जाएगा सबसे अधिक आबादी वाला देश

2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि का आधे से अधिक केवल आठ देशों में केंद्रित होगा। ये देश हैं- कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, 2023 में भारत के दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसीमापार आतंकवाद से पीड़ित भारत, संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा-तस्करी और अवैध हथियार से निशाना

विश्वपाकिस्तान के सैन्य कब्जे, दमन, क्रूरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुला विद्रोह कर रही जनता, यूएन में पर्वतनेनी हरीश ने कहा-जम्मू-कश्मीर का सपना छोड़ दे

भारतअंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवसः मानवता के माथे पर बड़ा कलंक है गरीबी

विश्वपेरू संसदः रातोंरात महाभियोग चलाकर पहली महिला राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को पद से हटाया, 7वें राष्ट्रपति 38 वर्षीय जोस जेरी, 124 सांसदों ने डाला वोट

भारतअंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवसः विचार, भावनाओं, संस्कृति का सेतु है अनुवाद 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: बारात में रसगुल्ले खत्म होने पर चली-कुर्सियां, मारपीट का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेWATCH: रसगुल्ले के लिए घमासान, शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच मारपीट; बोधगया का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेक्या पलाश मुच्छल पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में?, देखें वायरल फोटो