लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में गुफा के भीतर मिली दुनिया की सबसे पुरानी पेंटिंग, 45500 साल पहले जंगली सुअर की जानकारी मिली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2021 18:36 IST

पेंटिंग इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप में गुफा में मिली है, शोध पत्रिका 'साइंस एडवांसेस' में इस बारे में अध्ययन प्रकाशित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंसानों की मौजूदगी के शुरुआती पुरातात्विक प्रमाणों का भी इसमें उल्लेख किया गया है।गुफा एक घाटी में है जो कि बाहर से चूना-पत्थर की चट्टानों के कारण बंद हो गई थी।शुष्क मौसम में सूराख बनने से वहां जाने का एक संकरा रास्ता बना।

पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी गुफा पेंटिंग की खोज की है। इंडोनेशिया के एक द्वीप पर गुफा के भीतर 45,500 साल पहले जंगली सुअर की पेंटिंग की जानकारी मिली है।

 

यह पेंटिंग इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप में गुफा में मिली है, शोध पत्रिका 'साइंस एडवांसेस' में इस बारे में अध्ययन प्रकाशित किया गया है। क्षेत्र में इंसानों की मौजूदगी के शुरुआती पुरातात्विक प्रमाणों का भी इसमें उल्लेख किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में ग्रिफिट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एडम ब्रूम ने बताया, ''सुलावेसी की लेंग टेडोंगगने गुफा में मिली पेंटिंग दुनिया में गुफा कलाकृति का सबसे पुराना नमूना है, यह गुफा एक घाटी में है जो कि बाहर से चूना-पत्थर की चट्टानों के कारण बंद हो गई थी और शुष्क मौसम में सूराख बनने से वहां जाने का एक संकरा रास्ता बना।

इस घाटी में रहने वाले बगिस समुदाय ने दावा किया है कि वे पहले कभी गुफा की तरफ नहीं गए थे।'' अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि सुलावेसी में सुअर की बड़ी सी कलाकृति कम से कम 45,500 साल पुरानी है. इससे पहले 43,900 साल पहले की पेंटिंग खोज निकाली गई थी।

इंडोनेशिया के एक पुरातत्वविद और ग्रिफिट यूनिवर्सिटी के शोधार्थी बसारन बुरहान ने बताया कि हजारों साल पहले ही सुअर की यह प्रजाति खत्म हो गई, द्वीप पर हिम युग की चट्टानों पर इस तरह के सुअरों का चित्रण किया जाता था।

टॅग्स :इंडोनेशियाऑस्ट्रेलियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो