लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ये है दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस, जो ढक सकती है पूरा माउंट एवरेस्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 11:50 IST

इस खास वजह से दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस के टुकड़े किए जाएंगे...

Open in App

दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस के लिए फ्रांस के कॉड्री शहर ने पूरे 11 साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। 9 दिसंबर को यहां वर्ल्ड की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस का अनावरण किया गया। इस ड्रेस की लंबाई इतनी है कि यह हिमालय की माउंट एवरेस्ट की चोटी को भी ढक सकती है। 

इस ड्रेस की लंबाई  8,095 मीटर है। इस ड्रेस को कंस्ट्रक्शन कंपनी डायनामाइट प्रोजेक्ट्स ने 15 से ज्यादा स्टाफ ने मिलकर बनाए हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज पिछला लंबी वेडिंग ड्रेस की लंबाई  1,203.9 मीटर थी। नई ड्रेस इससे करीब छह गुना ज्यादा लंबी है। माउंट एवरेस्ट की लंबाई 8,848 मीटर है। 

इसकी अधिकारिक सूचना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ट्विटर पेज पर शेयर की गई है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ये है दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस। जो कि लगभग माउंट एवरेस्ट को ढक सकती है।

 

इस वेडिंग ड्रेस को नापने के लिए केबिनेट कारोन ब्रिफॉर्ट फर्म के प्रोफेशनल सर्वेयर क्रिस्टोफ डुमॉण्ट और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एडजुडिक्टर रॉब मोलॉय मौजूद थे। इन सबकी मौजूदगी में इस ड्रेस को नापने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है।

रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद इस ड्रेस को कई हिस्सों में काट कर बेचा जाएगा। इस ड्रेस को बेचने के बाद जो कमाई होगी, उसको चैरिटी में डोनेट कर दिया जाएगा।

टॅग्स :विश्व समाचारगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सवेडिंग ड्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

भारतप्रधानमंत्री की 'परीक्षा पे चर्चा' गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, एक माह में हुआ सर्वाधिक पंजीकरण

ज़रा हटकेVIDEO: दांतों से उठाया 125 किलो वजन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 57 पंखों की ब्लेड्स को जीभ से रोककर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

विश्व6 दिन में घूम लिए दुनिया के सारे 7 अजूबे, मिस्र के 45 वर्षीय व्यक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड, देखें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो