लाइव न्यूज़ :

विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, शिखर पताका को नुकसान, कोई हताहत नहीं, श्रद्धालु नतमस्तक, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2021 16:30 IST

गुजरात के देवभूमि-द्वारका जिले में विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर मंगलवार दोपहर बिजली की चपेट में आ गया, जिससे मंदिर के ऊपर लगे झंडे को नुकसान पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देद्वारकाधीश मंदिर को जगत मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।माना जाता है कि यह लगभग 2,000 वर्ष पुराना है।घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

अहमदाबादः गुजरात के देवभूमि-द्वारका जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पर मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिर गयी जिससे मंदिर के शिखर पर पताका को नुकसान पहुंचा।

हालांकि मंदिर भवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिजली गिरने की घटना के बाद द्वारका जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बात की। गांधीनगर में शाह के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार बिजली गिरने से मंदिर की इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। शाह गांधीनगर से लोकसभा सदस्य हैं।

घटना को रिकॉर्ड करने वाले वीडियो में दिखाया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भगवान कृष्ण को समर्पित मंदिर में बिजली गिरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवभूमि-द्वारका जिला प्रशासन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

बिजली गिरने के बारे में जानने के लिए शाह ने मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ जिला कलेक्टर के साथ टेलीफोन पर बात की। दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हालांकि बिजली ने संरचना को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन एक वीडियो में दिखाया गया कि मंदिर का झंडा फटा हुआ था। द्वारकाधीश मंदिर को जगत मंदिर के रूप में भी जाना जाता है और माना जाता है कि यह लगभग 2,000 वर्ष पुराना है।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी