लाइव न्यूज़ :

पति के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर घुमा रही थी महिला, पुलिस ने लगाया 2 लाख का जुर्माना, ये है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 13, 2021 14:27 IST

एक महिला ने शनिवार को क्यूबेक में पति के गले में कुत्ते का पट्टा बांध घर से निकली तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने महिला को रोककर पूछा तो जानें महिला ने क्या जवाब दिया..

Open in App
ठळक मुद्देमहिला से पुलिस ने पूछा कि वो बाहर क्या कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि वो अपने कुत्ते को घुमा रही हैं।महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि इस कर्फ्यू में अपने पालतू जानवरों को घुमाना तो मना नहीं किया गया है ना।

नई दिल्ली:कनाडा के क्यूबेक में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से कर्फ्यू  लगाया गया है। सरकार ने हर लोगों को कर्फ्यू का कड़ाई से पालने करने के लिए कहा है।

सरकार ने जरूरी कामों के लिए हालांकि लोगों को घर से निकलने की छूट भी दी है। ऐसे में क्यूबेक में एक हैरान करने वाला मामला तब सामने आया, जब एक महिला अपने पति के गले में एक कुत्ते का पट्टा बांधकर घर से बाहर निकली। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, महिला पति के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर घर से इसलिए निकली थी, ताकी उसे जरूरी काम करने के लिहाज से घर से बाहर घुमने के लिए छूट मिल सके। दरअसल, यहां सरकार ने पालतू जानवरों को घर से बाहर घुमाने की इजाजत दी है। 

जानें किस आधार पर महिला पति को कुत्ते का पट्टा पहनाकर बाहर आई-

यहां के सरकार का मनना है कि पालतू जानवरों को घर से बाहर घुमाना जरूरी कामों में से एक है। यही वजह है कि महिला इस छूट का फायदा लेने के लिए अपने पति को ही कुत्ते का पट्टा पहनाकर घर से बाहर निकल गई। 

यही नहीं बल्कि जब महिला से पुलिस ने पूछा कि वो बाहर क्या कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि वो अपने कुत्ते को घुमा रही हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि इस कर्फ्यू में अपने पालतू जानवरों को घुमाना तो मना नहीं किया गया है ना। महिला के इस जवाब को सुनकर थोड़ी देर के लिए पुलिस वाला भी आश्चर्य में पड़ गया। 

पुलिस ने अंत में लगाया करीब 2 लाख का जुर्माना-

इसके बाद जब पुलिस ने अपने आलाधिकारियों से बात कर इस बारे में कार्रवाई करने का फैसला किया तो कपल पुलिस की एक भी बात सुनने के लिए ही तैयार नहीं हो रहे थे। ऐसे में दोनों को समझाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया था। 

कपल ने साफ-साफ कहा कि उन्हें पुलिस से इस संबंध में कुछ भी बात नहीं करना है। इसके बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों पर 1500-1500 डॉलर का जुर्माना लगा दिया। यदि आप भारत के पैसे के हिसाब से देखें तो दोनों पर करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना स्थानीय पुलिस ने लगा दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी