लाइव न्यूज़ :

दुकान पर महिला चोर ने दिखाई अपनी हाथ की सफाई, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 10, 2021 19:14 IST

सोशल मीडिया पर एक चोरी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है , जिसमें एक महिला चोर दुकानदार को चकमा देकर बहुत शातिर तरीके से चोरी करती है ।

Open in App
ठळक मुद्देशोरूम में महिला ने शातिर तरीके से चुराया फोनईधर-उधर की बातों में दुकानदार को घुमाकर उड़ा लिया सामानलोगों ने कहा - दुकानदारों को ऐसे चोरों से बचना चाहिए

मुंबई : सोशल मीडिया पर चोरी के भी कई वीडियो वायरल होते रहते हैं । चोर सिर्फ रात में ही नहीं दिन में भी हाथ साफ कर जाते हैं । ऐसे चोरो को समझ पाना बेहद मुश्किल होता है । अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है । 

वीडियो मोबाइल के शोरूम में चोरी से जुड़ा है, जहां एक महिला जिस अंदाज में मोबाइल पर अपना हाथ साफ करती है, उसे देख अच्छे-अच्छे चोर भी एक पल के लिए गच्चा खा जाएं । चोरी का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि क महिला ग्राहक बनकर दो लड़कियों के साथ शोरूम में दाखिल होती है और दुकानदार से फोन दिखाने के लिए कहती है. जिसके बाद दुकानदार उन्हें तरह-तरह के फोन दिखाने शुरू कर देता है और फिर वह दुकानदार का ध्यान भटकाने के लिए उसे दूसरा फोन दिखाने को कहती है और इतने में ही मौका देखकर पीछे वाला फोन चुरा लेती है । 

सोशल मीडिया पर मोबाइल चोर महिला का ये वीडियो खूब वायरल हो गया है और लोग कमेंट के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ भाईसाहब! क्या हाथों की सफाई दिखाई है ।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ दुकानदार को ऐसे लोगों से बचना चाहिए ।’ इस वीडियो को अबतक कई लोग देख चुके हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो