लाइव न्यूज़ :

महिला लेखिका ने की वाइन के संग मालिया ओबामा की फोटो शेयर, खुद हो गईं ट्रोल

By नियति शर्मा | Updated: February 21, 2019 18:46 IST

मालिया के पक्ष में इन लोगों दलील दी कि वह तस्वीर में किसी अन्य को वाइन सर्व कर रही थीं, क्योंकि तस्वीर में किसी के हाथ में एक खाली गिलास भी नजर आ रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने महिला लेखिका से इस तस्वीर को पोस्ट करने के पीछे का इरादा भी पूछ लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी हैं मालिया।सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं मालिया।महिला लेखिका को सवाल उठाना पड़ गया भारी।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी मालिया एन और साशा ओबामा को अक्सर लाइमलाईट में देखा जाता रहा है। एक बार फिर ओबामा की बड़ी बेटी मालिया की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मालिया के हाथों में एक वाइन की बोतल दिख रही है। यह फोटो एक महिला लेखिका जोए वेलेड्स (zoe valdes) ने शेयर की है।

जोए वेलेड्स ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "20 वर्षीय अवयस्क मालिया ओबामा गुलाब से बनी 20 डॉलर की शराब पीते नजर आईं।" बता दें कि अमेरिका में शराब पीने की कानूनी उम्र 21 साल है, जबकि यूएस के अन्य राज्यों में यह 18-21 वर्ष है, जिसे लेकर लेखिका ने मालिया को 'अवयस्क' करार दिया है।

जोए के इस ट्वीट को काफी लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया। हालांकि कुछ लोग मालिया के बचाव में भी नजर आए। मालिया के पक्ष में इन लोगों दलील दी कि वह तस्वीर में किसी अन्य को वाइन सर्व कर रही थीं, क्योंकि तस्वीर में किसी के हाथ में एक खाली गिलास भी नजर आ रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने महिला लेखिका से इस तस्वीर को पोस्ट करने के पीछे का इरादा भी पूछ लिया। 

वहीं एक यूजर ने जोए पर निशाना साधते हुए ये तक कह दिया कि तुम्हें भी अपने काम से काम रखने वाली कोई ड्रिंक पीने की जरूरत है।

 

टॅग्स :बराक ओबामाअमेरिकाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल