लाइव न्यूज़ :

महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, इंस्टाग्राम पर सरकारी रिवॉल्वर लहराते हुए वीडियो हुआ था वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2021 21:13 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज के अनुसार, महिला कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग ने महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा को 1.52 लाख रुपये वापस देने को कहा है। धन उनके प्रशिक्षण पर हुए खर्च की भरपाई के लिए है।प्रियंका मिश्रा आगरा के थाना एमएम गेट पर तैनात थीं।

आगराः इंस्टाग्राम पर सुर्खियों में आई महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा रविवार को मंजूर कर लिया गया। इसके बाद पुलिस विभाग ने उनको डेढ़ लाख रुपये वापस करने का नोटिस भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज के अनुसार, महिला कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। इसके बाद विभाग ने उन्हें 1.52 लाख रुपये वापस देने को कहा है। इसका कारण पूछने पर उन्हें बताया गया कि यह धन उनके प्रशिक्षण पर हुए खर्च की भरपाई के लिए है।

प्रियंका मिश्रा को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि महिला आरक्षी की आयु व सेवा अवधि सेवानिवृत्ति की परिधि में नहीं आती है। ऐसे में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति किया जाना संभव नहीं है। प्रियंका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति देने को कहा था, लेकिन विभाग ने बताया कि नियम के अनुसार यह संभव नहीं था क्योंकि न तो उनकी आयु 45 साल थी और न ही उनकी सेवा के 20 साल पूरे हुए थे।

प्रियंका मिश्रा आगरा के थाना एमएम गेट पर तैनात थीं। 24 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की थी। इसमें पुलिस वर्दी में रिवॉल्वर लेकर वह यह कहते हुए दिखाई दे रही थीं कि पंजाब- हरियाणा तो बेकार ही बदनाम है, रंगबाजी देखनी है तो आओ कभी उत्तर प्रदेश में। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगराagra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो