मंदिर के टॉयलेट में संबंध बनाने पर महिला गिरफ्तार, Viral Video के बाद कार्रवाई
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 25, 2019 08:25 AM2019-12-25T08:25:42+5:302019-12-25T08:25:42+5:30
शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने जब मंदिर के टॉयलेट में शख्स के साथ यौन संबंध बनाया उस वक्त वह नशे की हालत में थी। महिला ने ड्रग्स का सेवन किया था।
दुनियाभर में किसी भी पूजा स्थल का अपना महत्व होता है। मंदिर, मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारे में लोग मन की शांति के लिए जाते हैं, तमाम सांसारिक विषय से इतर मन को स्थिरता प्रदान करने के लिए जाते हैं लेकिन यहां पूजा स्थल के परिसर का इस्तेमाल अश्लील कृत्य के लिए किया गया। इसकी शिकायत मंदिर के चेयरमैन ने की और सबूत सीसीटीवी कैमरे ने पेश कर दिया।
द स्टार डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, बेहद चौंकाने वाला मामला मलेशिया के बटरबर्थ का है। एक 42 वर्षीय महिला को मंदिर के टॉयलेट में एक शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में। इस दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने जब मंदिर के टॉयलेट में शख्स के साथ यौन संबंध बनाया उस वक्त वह नशे की हालत में थी। महिला ने ड्रग्स का सेवन किया था।
शख्स के साथ अश्लील कृत्य करती महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था और मंदिर के चेयरमैन ने पुलिस में इस करतूत की शिकायत की थी। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि महिला का 59 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था।
सीसीटीवी फुटेज में मंदिर के परिसर में तीन और लोग देखे गए। शक है कि उनमें से एक शख्स ने घिनौने कृत्य का वीडियो बनाया था। पुलिस के मुताबिक, अश्लील कृत्य में शामिल शख्स और उसके अलावा बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अधेड़ महिला ने शख्स के साथ अश्लील काम किया था। एसीपी नूरजैनी ने बताया कि महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।