लाइव न्यूज़ :

CM योगी के कार्यक्रम में डेढ़ साल की बच्चे को गोद लिए ड्यूटी पर पहुंची महिला कांस्टेबल, तस्वीर हुई वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 12:39 IST

भारत में कामकाजी महिलाओं को सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि परिवार, पति और बच्चे की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है. नोएडा में VVIP ड्यूटी के दौरान गोद में बच्चे लिया एक महिला कांस्टेबल की तस्वीर चर्चा में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कांस्टेबल ने बताया है कि उसके पति परीक्षा देने गए हुए थे. इसलिए वह बच्चे को ड्यूटी पर साथ लेती आई, उन्होंने कहा, ड्यूटी भी जरूरी थीभारतीय महिलाओं को अक्सर नौकरी के साथ ही बच्चों की भी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है, ज्यादातर महिलाएं बच्चा होने के बाद नौकरी छोड़ देती हैं.

नोएडा: हाथ में डेढ़ साल के बच्चे को लिए ड्यूटी करते हुए उत्तर प्रदेश की एक महिला कांस्टेबल की तस्वीर वायरल हो गई है। 2 मार्च (सोमवार) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक कार्यक्रम नोएडा में था जहां कांस्टेबल प्रीति रानी की भी ड्यूटी लगी हुई थी। प्रीति रानी इस दौरान मां और सरकारी नौकरी दोनों का कर्तव्य एक साथ निभाते दिखीं। 

प्रीति रानी ने बताया, उसके पति का एग्जाम था, इसलिए वह बच्चे को संभालने के लिए उपलब्ध नहीं थे और इस कारण उन्हें डेढ़ साल के बच्चे के साथ ड्यूटी पर आना पड़ा। प्रीति रानी ने बताया, वह ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस स्टेशन से संबंद्ध हैं और सुबह छह बजे उसकी VVIP ड्यूटी लगी हुई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का कार्यक्रम गौतमबुद्ध नगर में रविवार और सोमवार को था। इस दौरान नोएडा के बोटनिकल गार्डन के पास तैनात प्रीति रानी ने पत्रकारों से कहा, ड्यूटी भी जरूरी है, इसलिए वह अपने बच्चे को साथ लेकर आ गई। 

सोमवार को मुख्यमंत्री नोएडा सिटी आए और 1452 करोड़ रुपयों के विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने 1369 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

कामकाजी महिलाओं को उठानी पड़ती है बच्चे की भी जिम्मेदारी

2016 में कारोबारी संगठन एसोचैम द्वारा किए गए एक सर्वे से पता चलता है कि मां बनने के बाद कई महिलाएं नौकरी छोड़ देती हैं। सर्वे के मुताबिक 40 प्रतिशत महिलाएं अपने बच्चों को पालने के लिए यह फैसला लेती हैं।

ग्लोबल मैकेंजी इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार,  भारत में महिलाओं की आबादी 60 करोड़ से ज्यादा है. लेकिन देश के श्रम शक्ति में उनकी हिस्सेदारी केवल 27 फीसदी है जबकि वैश्विक स्तर पर ये औसत 40 फीसदी से ज्यादा है। 

2005-14 के बीच घटा कामकाजी महिलाओं का अनुपात

विश्व बैंक की 2015 की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले सालों में भारत में कामकाजी महिलाओं की संख्या घटी है। एसोचैम की एक रिपोर्ट के अनुसार ने  2005 से 2014 के बीच महिलाओं के अनुपात में दस फीसदी की गिरावट आई है।

टॅग्स :नॉएडायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनारी सुरक्षानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'