लाइव न्यूज़ :

दो महीने पहले पति की हो गई थी कोरोना से मौत, अब पत्नी को आया मैसेज कि आपके पति की रिपोर्ट नेगेटिव है, जानिए पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: December 18, 2020 16:38 IST

भारत में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब के पटियाला की रहने वाली सोनिया के साथ कुछ ऐसा हुआ जिस पर आपका यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया ने बताया कि विगत 31 अक्टूबर को अंबाला के मिशन हॉस्पिटल में सलीम खान की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। मौत के दौ महीने बाद अब उनके पति के फोन पर अस्पताल की ओर से कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने की खबर आई है।

कोरोना वायरस ने कई जिंदगियों को छीनने का काम किया है। कोरोना के कारण लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। साल 2020 की शुरुआत से इस महामारी ने लोगों के अंदर खौफ पैदा कर रखा है। कोरोना रिकवरी रेट में इजाफा हुआ है, लेकिन इस बीमारी से अभी भी लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस बीच पंजाब के पटियाला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 

दरअसल, यहां रहने वाली  सोनिया नाम की महिला के पति की दो महीने पहले कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। लेकिन अब इस महिला के फोन पर उसके पति की कोरोना रिपोर्ट मैसेज आया है। अस्पताल की ओर से आए इस मैसेज में महिला को बताया गया है कि उनके पति को कोरोना नहीं है। सोनिया के मृतक पति के फोन पर मैसेज आया है कि उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई । 

इतना ही नहीं इसके अलावा इसी दिन फोन पर एक और मैसेज आया जिसमें कहा गया कि कोरोना की जांच के लिए सलीम खाना का सैंपल लिया गया है, जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक वह खुद को आइसोलेट रखें। इन मैसेज को देख सोमिया हैरान रह गई। इस खबर ने सोनिया के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी परेशानी में डाल दिया है। फिलहाल वह इस मामले को लेकर थाने गई हैं। 

टॅग्स :पंजाबइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो