लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी और सोनू सूद ने भी नहीं सुनी, तो गांव के नौजवान आगे आये और बनाने लगे सड़क

By वैशाली कुमारी | Updated: September 3, 2021 16:32 IST

कुछ लोग इंतजार करते हैं सरकार का, उसके बड़े-बड़े वादों का या किसी बड़े इंसान का, कि वो आएं और गांव में सुविधाएं आएं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपनी किस्मत अपने हाथों बदलने में विश्वास करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है झारखंड के एक गांव से।

Open in App
ठळक मुद्देजब किसी ने नहीं सुना, तो गाँव के युवा आये सामनेपहाड़ पर बसा है गाँव, 20 किमी दूरी तय कर पहुँचते हैं बाजार

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आज भी भारत की ज्यादातर आबादी खेती ही करती है। इससे ही उनका जीवन चलता है। आज आजादी के इतने वर्षों बाद भी  भी कई गांव ऐसे हैं जहां आने जाने के लिए सड़क तक नहीं हैं। लोग पगडंडी के रास्ते सफर करके, कई किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचते हैं। उनके लिये आज भी पक्की सड़क किसी सपनें से कम नहीं है, और ऐसा तब हो रहा है जब एक मैसेज दूर तक चंद सेकेंड्स में पहुंच जाता है, जब किसी रिमोट एरिया में लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं, जब एक बच्चा गांव की उस सड़क से सफर करके ही किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बन जाता है, लेकिन उस गाँव को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। 

नहीं किया इंतजार, खुद अपनें हाथों बदली अपने गाँव की किस्मत: 

कुछ लोग इंतजार करते हैं सरकार का, उसके बड़े-बड़े वादों का या किसी बड़े इंसान का, कि वो आएं और गांव में सुविधाएं आएं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपनी किस्मत अपने हाथों बदलने में विश्वास करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है झारखंड के एक गांव से, जहाँ लोगों ने खुद अपनें हाथ सड़क बनाने की ठान ली।

जब किसी ने नहीं सुना, तो गाँव के युवा आये सामने: 

जी हाँ, हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे गाँव के बारे में जिस गांव के लोगों ने सड़क के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फरियाद की, जरूरतमंदों की मदद करने वाले सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कुछ नहीं हुआ। हिम्मत करके गांव के जवानों ने ही यह काम करना शुरू किया। उन्होंने खुद ही सड़क बनाने का जिम्मा उठाया।

पहाड़ पर बसा है गाँव, 20 किमी दूरी तय कर पहुँचते हैं बाजार: 

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, मामला झारखंड के गोमिया प्रखंड के अमन गांव का है। यह गांव उग्रवाद प्रभावित है। यहां के युवक संजय महतो ने बताया कि यह गांव पहाड़ पर बसा है। लोगोंको पंचायत, सचिवालय और बाजार आने के लिए 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। अमन से दनरा तक सड़क बनने से यह दूरीघटकर पांच किलोमीटर रह जाएगी। इसी कारण वो और गांव के कई नौजवान सड़क बनाने में जुटे हैं।

अब तक कई लोगों से लगा चुके हैं मदद की गुहार: 

खबरों के मुताबिक, इस मामले को लेकर गांववाले पीएम मोदी से लेकर सोनू सूद को भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। अब आखिरकार वो खुद ही सड़क बनाने में जुटे हैं। लोगों का मानना है कि एक बार यह सड़क बन गई तो लोगों को काफी सहूलियत होगी और काफी समय भी बचेगा।

टॅग्स :झारखंडभारतसोनू सूदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी