लाइव न्यूज़ :

जब अमित शाह ने टीवी पत्रकार से कहा, 'भाई अब तुम तुम्हारी कमेंट्री बन्द कर दो', देखें वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 4, 2022 17:34 IST

फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने ट्विटर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए तंज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव में सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स बड़े हथियार के तौर इस्तेमाल किये जा रहे हैं।फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' से सिनेमा की दुनिया में प्रवेश करने वाले अविनाश पहले पत्रकारिता करते थेट्विटर के अलावा अविनाश दास कई मंचों पर मौजूदा सरकार की नीतियों का विरोध कर चुके हैं

दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चल रहा सियासी घमासान केवल जनता के बीच चुनावी क्षेत्रों तक ही नहीं सीमित है। इस चुनावी युद्ध में सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म भी बड़े हथियार के तौर इस्तेमाल किये जा रहे हैं।

ऐसा नहीं है कि केवल राजनेता ही एक-दूसरे पर व्यग्य बाण छोड़ने के लिए ट्विटर या फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्मों का प्रयोग करते हैं। कई बार समाज के अन्य तबके से भी लोग अपनी बात करने के लिए या फिर किसी पर निशाना साधने के लिए इनका भरपूर इसेतमाल करते हैं, खासकर सिनेमा से जुड़ी शख्सियतें अपनी बात कहने के लिए इसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। 

जानेमाने फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने ट्विटर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो पोस्टर करते हुए तंज किया है। अविनाश दास ने अपने ट्वीट में लिखा है, “बहुत लेट लिये ज़ी टीवी वाले भैया… अब तुम बैठ जाओ! कुछ नहीं हो रहा तुमसे… कोई माहौल नहीं बन रहा, अब बैठ जाओ चुपचाप!”

मालूम हो कि फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' से सिनेमा की दुनिया में प्रवेश करने वाले अविनाश, बॉलिवुड का हिस्सा बनने से पहले पत्रकारिता की दुनिया में काम करते थे।

फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जिस पुराने वीडियो को अपने ट्वीट में शामिल किया है, वह काफी पुराना है। यूपी चुनाव के समय यह वीडियो पोस्ट करके दास मीडिया के साथ-साथ राजनीतिक जुगलबंदी पर तंज करने का प्रयास कर रहे हैं।

कथित तौर पर वामपंथी विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले अविनाश दास मौजूदा सरकार की कई नीतियों का भी खुलकर विरोध कर चुके हैं।  

टॅग्स :अमित शाहBJPमोदी सरकारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'