लाइव न्यूज़ :

PM की राह पर विपक्ष: साथ आएं प्रियंका, अखिलेश और तेजस्वी यादव, मशाल जलाने की अपील, जानें क्या है '9 बजे, 9 मिनट' अभियान?

By स्वाति सिंह | Updated: September 9, 2020 16:41 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खौफ के अंधकार को मिटाने के लिए पांच अप्रैल को लोगों से अपील की थी कि सभी अपने घरों की लाइट बंद कर दें और दीया जलाकर कोरोना से जंग में एकजुटता का संदेश दें।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि 9 सितंबर यानि आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएं9 सिंतबर, रात 9 बजे के नाम से इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने ट्विटर पर अभियान चलाया हुआ है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि 9 सितंबर यानि आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएं, ताकि आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे। 

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है। उन्होंने भी लोगों से अपील है कि वह भी युवाओं का साथ दें। बुधवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नौजवानों की, नींद उड़ जाती है ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों’ की। आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!

जानें क्या है '9 बजे, 9 मिनट' अभियान?

बता दें कि 9 सिंतबर, रात 9 बजे के नाम से इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने ट्विटर पर अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत युवाओं से 9 सितंबर की रात 9 बजे को घरों की लाइट बंद कर रोष प्रकट करने की अपील की गई है। इसके लिए जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए बेरोजगार युवाओं और सामाजिक संगठनों से निजीकरण एवं बेरोजगारी के खिलाफ 9 सितम्बर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर दीप, दिया, मोमबत्तियां और लालटेन जलाने की मुहिम में हिस्सा लेने के लिए कहा है।

मालूम हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खौफ के अंधकार को मिटाने के लिए पांच अप्रैल को लोगों से अपील की थी कि सभी अपने घरों की लाइट बंद कर दें और दीया जलाकर कोरोना से जंग में एकजुटता का संदेश दें।

टॅग्स :अखिलेश यादवआरजेडीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप