लाइव न्यूज़ :

Watch: RPF जवान ने यात्री को जड़ा थप्पड़, चलती ट्रेन से की बाहर करने की कोशिश; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: August 20, 2025 12:17 IST

RPF Viral Video: वीडियो में आरपीएफ अधिकारी एक युवा यात्री को सामान सहित ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में, युवा यात्री आरपीएफ कर्मी से "सॉरी सर" कहकर माफ़ी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि अधिकारी उसे थप्पड़ मार देता है। अंत में, वीडियो में अन्य यात्री आरपीएफ कर्मी से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

Open in App

RPF Viral Video: भारतीय रेलवे से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं। रेलवे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पुलिस मौजूद रहती है जो यात्रियों की मदद करती है और किसी तरह की घटना होने से रोकती है। हालांकि, रेलवे पुलिस जवान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह यात्री के साथ मारपीट करता दिख रहा है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि एक यात्री ने ही बनाया है। इस वायरल क्लिप को एक एक्स यूज़र ने शेयर किया है। वीडियो में RPF अधिकारी उस युवा यात्री को उसके सामान सहित ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश करता दिख रहा है।

वीडियो में, युवा यात्री RPF कर्मी से "सॉरी सर" कहकर माफ़ी मांगता दिख रहा है और अधिकारी उसे थप्पड़ मार देता है। हालाँकि ऐसा लग रहा है कि यह घटना चलती ट्रेन में हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। वीडियो के अंत में, अन्य यात्री RPF कर्मी से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद रेलवे की ओर से प्रतिक्रिया दी और कहा कि NR-3411 कृपया मामले की जाँच करें, आवश्यकता पड़ने पर शिकायतकर्ता से बात करें और संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दें। ट्वीट में दिख रहे कांस्टेबल को RPF रिजर्व लाइन दया बस्ती में तैनात किया गया है। मामले की जाँच मंडल स्तर पर की जा रही है। आपसे अनुरोध है कि अपना मोबाइल नंबर साझा करें, लेकिन आपका मोबाइल नंबर साझा नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। आपसे एक बार फिर अनुरोध है कि अपना मोबाइल नंबर साझा करें ताकि कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।

टॅग्स :RPFसोशल मीडियाभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?