लाइव न्यूज़ :

सिर पर मुकुट पहन, ढोल बजाते हुए राहुल गांधी का आदिवासी डांस वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- मिला मीम का नया मैटेरियल

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2019 15:44 IST

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 25 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही छह देशों के लगभग 1350 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार इस दौरान खुद भी ताली बजाकर सबका उत्साह बढ़ा रही हैं।नृत्य महोत्सव में 39 जनजातीय प्रतिभागी दल 4 विभिन्न विधाओं में 43 से अधिक नृत्य शैलियों का प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी का एक आदिवासी डांस वीडियो वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ में हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करने राहुल गांधी पहुंचे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने सिर पर पारंपरिक मुकुट और गले में ढोलक लेकर आदिवासी डांस किया। राहुल गांधी का ये वीडियो और तस्वीर वायरल हो गया है। डांस करते वक्त वह काफी मुस्काराते हुए दिख रहे थे। इस कार्यक्रम में  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे। 

वायरल वीडियो को महिला कांग्रेस के अधिकारिक पेज से भी ट्वीट किया गया है। जिमसें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी सहजता से डांस कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार इस दौरान खुद भी ताली बजाकर सबका उत्साह बढ़ा रही हैं। 

वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी जारी किया है। 

राहुल गांधी के तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि अब तो हमें मीम बनाने के लिए एक नया मैटेरियल मिल गया है। 

एक यूजर ने लिखा, यह देश के नए नेता हैं। 

छत्तीसगढ़ में हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में  विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद,राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा, पूर्व सांसद के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। 

बता दें कि ये नृत्य महोत्सव तीन दिवसीय है। जिसमें 25 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही छह देशों के लगभग 1350 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। नृत्य महोत्सव में 39 जनजातीय प्रतिभागी दल 4 विभिन्न विधाओं में 43 से अधिक नृत्य शैलियों का प्रदर्शन करेंगे। 

टॅग्स :राहुल गांधीवायरल वीडियोछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'