लाइव न्यूज़ :

Watch: ससुराल छोड़ आने पर परिवार ने किया स्वैग से स्वागत, ढोल-ताशे की धुन पर बेटी ने की घर में एंट्री

By आकाश चौरसिया | Updated: October 22, 2023 13:32 IST

परिवार ने बताया कि जहां उनकी बेटी की शादी हुई थी, उन लोगों ने उन्हें धोखा दिया और साथ ही ये भी कहा कि वो लोग उसे शादी के एक साल बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार ने अपनी बेटी के ससुराल छोड़ने के फैसले का स्वागत कियाअसल में बेटी को ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही परेशान कर रहा थाइन दिक्कतों के चलते बेटी ने ये कदम उठाया और उसके फैसले को परिवार ने सही ठहराया

रांची: शहर के एक परिवार ने अपनी बेटी के ससुराल छोड़ने के फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही परिजन ने बेटी के वापस आने पर जोरदार वेलकम किया। परिवार ने बताया कि ससुराल पक्ष का माहौल अच्छा नहीं था, जिसके कारण बेटी वहां रहने पसंद नहीं कर रही थी। 

लड़की के परिवार ने बताया, जहां उनकी बेटी की शादी हुई थी, उन लोगों ने उन्हें धोखा दिया और साथ ही बताया कि बेटी का पति पहले से ही शादीशुदा था। यह सब जानकर परिवार ने बेटी के ससुराल छोड़कर घर लौटने के फैसले का स्वागत किया है। इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए परिवार ने ढोल-ताशे बजवाएं। 

इसके साथ ही लड़की ने बताया कि उसे सुसराल पक्ष शादी के कुछ महीने बाद से लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इस कारण लड़की ने फैसला कर लिया और घर वालों को इसकी जानकारी दे दी। फिर, घरवालों ने भी हामी भरते हुए बेटी के वेलकम के लिए तैयारी शुरू कर दी और लड़की को उसी तरह घर में वापस लाए, जैसे उसे शादी के दौरान ससुराल में भेजा था। 

रांची के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने बताया कि बेटी शादी के बाद से ही काफी दिक्कतों का सामना कर रही थी। इसलिए पिता ने भी सोच लिया था कि ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ घर में बेटी का स्वागत करेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही काफी वायरल होने लगा है। इसपर कुछ यूजर्स हंस रहे हैं और तो कुछ कह रहे हैं कि इससे सभी को सीख लेते हुए अपनी सोच को बदला चाहिए।  

रिपोर्ट की मानें तो रांची के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने अपनी बेटी साक्क्षी की शादी सचिन कुमार से पिछले साल अप्रैल में करवाई थी। पिता ने बताया शादी के कुछ महीनों के बाद से ही बेटी को सताया जाने लगा। वहीं, यह भी पता चला कि सचिन की एक और पत्नी भी है, जिसके साथ उसने सात फेरे साक्क्षी से शादी करने से पहले ही ले लिए थे। अब इसे देखते हुए साक्क्षी ने भी ठान लिया है कि कानूनी लड़ाई लड़ कर समाज के सामने सच और झूठ का पर्दाफाश करना है।   

टॅग्स :RanchiJharkhandहाई कोर्टHigh Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो