लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन पोस्ट ने ISIS सरगना बगदादी को बताया 'धार्मिक स्कॉलर', ट्रोल होने के बाद बदली हेडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 11:57 IST

आईएसआईएस सरगना बगदादी को 'धार्मिक स्कॉलर' लिखने के बाद वाशिंगटन पोस्ट ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी स्टीफन ग्रीशम ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं।बगदादी को 'धार्मिक स्कॉलर' लिखने के बाद वाशिंगटन पोस्ट ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहा है।

आईएसआईएस सरगना बगदादी को 'धार्मिक स्कॉलर' लिखने के बाद वाशिंगटन पोस्ट ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहा है। हालांकि अब इस खबर की हेडिंग बदल दी गई है लेकिन आलोचकों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने धार्मिक स्कॉलर को बदलकर 'एक्सट्रीमिस्ट लीडर ऑफ इस्लामिक स्टेट' कर दिया है।

वाशिंगटन पोस्ट के इस रुख पर पत्रकारों, नेताओं और राष्ट्रपति ट्रंप के सहयोगियों ने गुस्सा जाहिर किया है। व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर ने लिखा, 'एक क्रूर, हिंसक आतंकी जिसने हमारे देश को धमकी दी और कई अमेरिकी नागरिकों की मौत का जम्मेदार है उसे यूएस मिलिट्री ने एक ऑपरेशन में मार गिराया। लेकिन वाशिंगटन पोस्ट बगदादी को एक धार्मिक विद्वान मानता है।' व्हाइट हाउस के वर्तमान प्रेस सेक्रेटरी स्टीफन ग्रीशम ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं।

 टिम यंग नाम के यूजर ने लिखा कि वाशिंगटन पोस्ट अमेरिकी राष्ट्रपति से ज्यादा एक आतंकवादी को सम्मान दे रहा है।

वाशिंगटन पोस्ट की वाइस प्रेसिडेंट क्रिस्टिन केली ने एक बयान में कहा कि शीर्षक को उस तरह से नहीं पढ़ा जाना चाहिए था और हमने उसे फौरन बदल दिया।

भारत में भी इस खबर के लिए वाशिंगटन पोस्ट को ट्रोल किया जा रहा है। राम नाम के यूजर ने लिखा कि जिस तरह के लोगों को नौकरी पर रखा जा रहा है वो आंतकियों के साथ मानवता ही दिखाएंगे।

गौरतलब है कि आईएसआईएस का संस्थापक और सरगना अबू बकर अल बगदादी मारा गया। इस्लामिक स्टेट दुनिया का सबसे क्रूर और हिंसक आतंकी संगठन है। अमेरिका कई वर्षों से बगदादी की तलाश कर रहा था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति माइक पेंस और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस से अभियान का सीधा प्रसारण देखा। स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन का नाम 'मिशन अब्लीटरेशन' और बगदादी का कोडनेम 'जैकपॉट' रखा गया था।

टॅग्स :अमेरिकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो