लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों की जगह अखबार ने छाप दी विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

By अमित कुमार | Updated: January 13, 2021 14:07 IST

एक न्यूज़पेपर ने अपने फ्रंट पेज पर जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकवादियों की जगह विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की तस्वीर छापकर बवाल मचा दिया है। लोग लगातर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली-अनुष्का शर्मा की इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।लोग लगातार अखबार की इस गलती पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे एडिटिड फोटो भी करार दिया, जबकि कुछ इसे रियल बता रहे हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने दोनों को खूब सारी बधाइयां भी दी। इन दिनों विराट-अनुष्का की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

दरअसल, एक अखबार ने पहले पेज पर जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आतंकवादियों की जगह इन दोनों की तस्वीर छाप दी है। सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध अखबार 'द हिटवाड' का यह पेज है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की रिपोर्ट में कोहली और अनुष्का की यह तस्वीर अखबार ने गलती से प्रकाशित कर दी है। 

अखबार की इस गलती से हैरान फैंस

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह अखबार का रियल पेज है या फिर किसी ने उसे एडिट कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर जैसे ही ये फोटो शेयर की गई तो लोगों ने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोग अखबार की इस गलती पर लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे घटिया मजाक कह रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अखबार अपनी इस गलती पर किस तरह की प्रतिक्रिया देती है।

बेटी के जन्म के बाद से ही मिल रही है बधाइयां

गौरतलब है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट आये थे। उन्होंने एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के बाद पहले टेस्ट मैच में टीम की अगुवाई की थी। कोहली के ट्वीट के बाद बीसीसीआई , पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, उन्हें और अनुष्का को सबसे पहले बधाई देने वालों में शामिल थे। तेंदुलकर ने लिखा कि विराट और अनुष्का को जीवन में नन्हीं परी के आने पर बधाई । वह स्वस्थ रहे और उसे प्यार ।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मासोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो